ईलैंड केबल्स विश्वभर में निर्यात करता है
ईलैंड केबल्स के पास BS, HAR, IEC, DIN, VDE, UL और CSA जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अनुमोदित केबल्स तथा केबल एक्सेसरीज़ की विस्तृत श्रृखंला है।
लंबे समय से कायम अपने अंतरराष्ट्रीय संबंध, निर्यात के क्षेत्र में व्यापक अनुभव और बहुभाषी निर्यात दल की बदौलत हम अनेक भाषाओं में व्यवसाय संचालित करते हैं। वर्तमान में हम महाद्वीपीय यूरोप, अफ्रीका, सुदूर एवं मध्य पूर्व और अमेरिकी महाद्वीप को निर्यात करते हैं। हम हर बाज़ार, हर माध्यम और हर अलग-अलग ग्राहक की विशिष्ट ज़रूरतों को समझने की क्षमता तथा वैश्विक पहुँच को समन्वित करते हैं। हम अपने ग्राहकों को हमारे यहाँ आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमारा लंदन कार्यालय केंद्रीय लंदन, सेंट पैंक्रैस इंटरनेशनल से टैक्सी से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है और लंदन हवाईअड्डे के नज़दीक है।
इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सपोर्ट
ईलैंड केबल्स इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सपोर्ट का व्यावसायिक सदस्य है, जो कि यूके में एक पेशेवर निकाय है। इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सपोर्ट को पूरे उद्योग जगत में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है और ईलैंड की सदस्यता अपने निर्यात ग्राहकों को प्रथम श्रेणी की सेवा प्रदान करने की अपनी वचनबद्धता को रेखांकित करती है।
कंपनी का पूर्ववृत्त
ईलैंड केबल्स 1975 से इलेक्ट्रिकल केबल्स तथा केबल एक्सेसरीज की आपूर्ति में बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित रहा है। आज, हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार में अग्रणी हैं। ईलैंड केबल्स का वाणिज्यिक मुख्यालय लंदन में है। हमारा सोद्देश्य निर्मित वितरण केंद्र डॉनकैस्टर, नार्थ ईस्ट इंग्लैंड में स्थित है जो कि 4 एकड से अधिक भूमि में फैला है जिसमें 105,000 वर्ग फूट (9,600 वर्ग मीटर) से अधिक फ्लोर स्पेस है। ये स्थल यूके, आयरलैंड, महाद्वीपीय यूरोप और पूरे विश्व में फैले हुए हमारे विक्रय कर्मियों को सम्बल देते हैं।
ईलैंड केबल्स गुणवत्ता
ईलैंड केबल्स के पास एक समर्पित गुणवत्ता विभाग है, जो प्रबंधन बोर्ड के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करता है कि हमारे सभी लोगों के मन में गुणवत्ता का ख्याल सर्वोपरि रहे।
ईलैंड केबल्स BS EN ISO 9001 की आवश्यकताओं के आधार पर एक गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली संचालित करता है। कंपनी का BVQI ( Bureau Veritas की स्वतंत्र प्रमाणीकरण संस्था) द्वारा नियमित रूप से लेखा-परीक्षण किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम अपने ग्राहकों द्वारा अपेक्षित सेवा और गुणवत्ता के स्तर निरंतर बनाए रखते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ईलैंड किन देशों को निर्यात करता है?
हम विश्वभर में अपने केबल का निर्यात करते हैं। हमें विदेशों में, खास कर यूरोप, अफ्रीका, मध्य एवं सुदूर पूर्व में माल भेजने का व्यापक अनुभव है।
क्या ईलैंड केबल्स इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सपोर्ट का सदस्य है?
हाँ। इसके अलावा, हमारी टीम का प्रत्येक सदस्य नवीनतम व्यावसायिक शब्दावली और निर्यात संबंधी दस्तावेज़ों से अच्छी तरह परिचित है।
क्या आप विमान द्वारा माल भेज सकते हैं?
हां, उडानों की उपलब्धता के अनुसार प्रमुख हवाईअड्डों पर 48 घंटों में माल पहुँच सकता है।
क्या आप समुद्री मार्ग से माल भेज सकते हैं?
हाँ, हम FCL (पूरा कंटेनर लोड) या LCL (कम, या आंशिक कंटेनर लोड) के जरिए माल भेज सकते हैं।
क्या आप सड़क मार्ग से माल भेज सकते हैं?
हाँ, हम यूरोप और कुछ अन्य स्थानों में नियमित रूप से सड़क मार्ग से माल भेजते हैं। संक्षेप में, यदि सड़क के मार्ग से माल भेजना संभव होगा, तो हम भेजेंगे।
क्या आप कोई एक्सप्रेस सेवा भी देते हैं?
हाँ, हमारे उत्कृष्ट साझेदार हैं और तत्काल डिस्पैच करने में हमारा कोई मुकाबला नहीं है।
क्या आप एक निर्धारित कॉल–ऑफ सेवा दे सकते हैं?
हाँ, हम आपकी ज़रूरतों के मुताबिक ख़ास बनाई गई सेवा दे सकते हैं।
क्या आप उपचारित ड्रम दे सकते हैं?
हाँ, ऊष्मा द्वारा उपचारित या कीटमुक्त किए गए ड्रमों (जिन्हें कभी-कभी गैर-लकडी पैकेजिंग कहा जाता है) में भी हमारे केबल दिए जा सकते हैं, और हम स्वच्छता प्रमाणपत्र दे सकते हैं।
क्या हम स्वयं माल उठा सकते हैं?
हाँ, हमारे डॉनकैस्टर वितरण केंद्र से प्रतिदिन 24 घंटे सीधे माल उठा सकते हैं।
आपके यहाँ किस प्रकार की लोडिंग क्षमता उपलब्ध है?
- टेल-लिफ्ट
- फ्लैट-बेड
- हाइ-ऐब (प्रभार देना पड़ेगा)
- कंटेनर
क्या ईलैंड केबल्स मुझे तकनीकी सलाह या सहायता प्रदान करेगा?
हाँ। हमारा अत्यंत अनुभवी सेल्स दल खुशी से किसी भी तकनीकी प्रश्न पर आपकी मदद करेगा। हमारे पास एक समर्पित तकनीकी और परियोजना विभाग भी है।
क्या आपके केबल RoHS मानकों का पालन करते हैं?
हाँ। जहाँ भी लागू होता हो, हमारे सभी केबल RoHS मानक नियमों का पालन करते हैं।
क्या आपने कोई गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली लागू की है?
हाँ। हमारी सभी गुणवत्ता प्रणालियाँ ISO9001 के अनुसार हैं, जिससे हम आपको पूर्ण बैच अनुरेखणीयता, अनुकूलता प्रमाणपत्र साथ ही संपूर्ण मानसिक शांति प्रदान कर सकते हैं।
क्या मैं ईलैंड केबल्स के किसी प्रतिनिधि से मिल सकता हूँ?
हाँ। हमारे पास बाह्य सेल्स कर्मियों की एक दल है जो अनेक भाषाओं में व्यवसाय संचालित करता है। हम आपको अपने लंदन कार्यालय में आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।